RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:आरवीएस पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय पेयर गो प्रतियोगिता का समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर। स्थानीय आरवीएस पब्लिक स्कूल आरा,भोजपुर में चल रही दो दिवसीय द्वितीय सीनियर पेयर गो प्रतियोगिता तथा प्रथम सब जूनियर एवं जूनियर पेयर गो प्रतियोगिता 2024-25 का समापन खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। गो एसोसियेशन ऑफ भोजपुर के सचिव आकाश प्रतीक ने बताया कि 14 जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच सीनियर,जूनियर और सब जूनियर लेवल में आयोजित गए प्रतिस्पर्धा के फाइनल में शनिवार को भोजपुर को जूनियर और सब जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल मिला जबकि सीनियर वर्ग में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।सब जूनियर वर्ग में भोजपुर के आकर्षीता और आरव की जोड़ी ने रोहतास के जोजो और अनीता को हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया ।जबकि जूनियर वर्ग के फाइनल में आयुष और जिया की जोड़ी ने अरवल के संतोष और लवली को शिकस्त देकर भोजपुर को स्वर्ण पदक दिलाया।सीनियर वर्ग में भोजपुर के आकांक्षा दुबे और आशीष को भागलपुर के रत्नेश और सपना से हार का सामना करना पड़ा जिसके कारण इन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को गो एसोसियेशन ऑफ बिहार की अध्यक्षा डॉ. कांति सिंह एवं शहर के प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. विजयेश ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रियता प्रसाद, डॉ. शकील अहमद, अंजली सिंह,जावेद जी, अरुण कुमार उर्फ बाला जी, आयुष कुमार, सुधीर कुमार,पूजा कुमारी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति थी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वाले कार्मिकों को चिन्हित करने के उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:विशेष अभियान के तहत Unmapped मतदाताओं के सत्यापन एवं मैपिंग में तेजी।

rktvnews

बढ़ती उम्र के साथ आपकी फर्टिलिटी पर क्या असर होता है, जानिए डॉ चंचल शर्मा से।

rktvnews

औरंगाबाद:“आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment