
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरा प्रखंड अंतर्गत चकिया गांव में सक्रिय समाजसेवी सरफराज अहमद खान के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सरफराज अहमद खान ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से जूझ रहा है। मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जिस तरह अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर रहा है, उससे अत्यधिक गर्मी, बाढ़ और सूखे जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा, “जिस प्रकार जल ही जीवन है, उसी प्रकार अब वृक्ष भी जीवन हैं। बचपन से ही विज्ञान की पुस्तकों में हम पढ़ते आए हैं कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, फिर भी वृक्षारोपण और संरक्षण के प्रति समाज में अपेक्षित जागरूकता नहीं दिखाई देती। ग्रामीणों को ‘एक व्यक्ति-एक पेड़’ के सिद्धांत पर कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड सदस्य जसीम बारी, शमशाद आलम, मसनून आलम, इलयास, शबीहा बानो, जीविका दीदी रूमाना परवीन, असीम बारी, आशादिया बारी, आसिफ इकबाल, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
