RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जनता के जज्बात

जनता के जज्बात

चार बजे भोर में,
निकल गया हवा खोरी को,
सेहत बनाने को ।

पहुँच गया पोरबन्दर,
खोजा बापू के तीन बन्दरों को,
नहीं मिले बापू तक

एक नेता मिले,
अलशेसियन कुत्ता,
उनके आगे,
सिकड़ थामे वे पीछे ।

मैंने पूछा,
आप तो डाक्टर थे,
नेता बन गये हैं,
नेता का चेहरा बदलने का,
नुस्खा जानते होंगे।

बोलने लगे,
मानव मनोविज्ञान के सहारे,
समझने लगा हूँ,
कुत्ते का मनोविज्ञान ।

उत्सुकता बढ़ी,
पूछा, तो क्या,
अब आपको,
मानव भी कुत्ता लगने लगे।

फिर पुछा,
क्या मनु का,
मत्सय से मानव तक का
सिद्धांत धोख लिए है ।

बोले, मनु को छोड़ दिया हूँ,
कुटिया और लंगोटी छोड़ दिया हूँ, पतलून और कमीज पहन लिया हूँ, डारविन का विकासवादी हूँ ।

पुछा, तो क्या आप,
सिद्धांतों के संघर्ष से डरते भी हैं,
बोले, किसी से नहीं डरता
केवल इटालियन छोड़कर
चाहे घर की बहु भी हो तौभी ।

अब मैंने धन्यवाद दे,
पिंड छुड़ाया, बोला,
आप तगड़े हैं, पर डरपोक
व्यक्ति से स्वभाव पर आ जाते हैं, और सेहत बनावें,
कुत्ता का सिंकड़ थामना छोड़िये, जनता की जज्बात थामिये।

रचनाकार डॉ कृष्ण दयाल सिंह
(उक्त कविता डॉ कृष्ण दयाल सिंह रचित नाटक और कविता संग्रह यथावत से ली गई है,लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

भोजपुर:आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में महागठबंधन की बड़ी जीत, सोनू राय ने लहराया परचम।

rktvnews

बक्सर:मतदान समाप्ति के उपरांत प्रारूप 17 क तथा अन्य दस्तावेजों की संवीक्षा की गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 17वीं लोकसभा की आखिरी बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : जीयर स्वामी जी महाराज ने शाहपुर मे यज्ञस्थल का लिया जायजा।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुर्नवास हेतु पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता के लिए निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

Leave a Comment