RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

चतरा:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 का हुआ आयोजन।

चयनित प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के लिए हुआ चयन।

चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपने कला से बिखेरेंगे अपना जलवा।

चतरा/झारखण्ड 07 दिसंबर।खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखण्ड रांची के तत्वधान में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव (एन.वाई.एफ) प्रतियोगिता 2023 का आयोजन जिला खनिज निधि कौशल विकास केन्द्र चतरा के सभागार में जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपाधीक्षक (मु0) एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालय/विद्यालयों के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विद्याओं में अपना कला का प्रदर्शन किया जिसमें स्टोरी लेखन, फोक डांस, फोटोग्राफी, पेन्टिग, फोक सॉन्ग आदि शामिल है।
स्टोरी लेखन में सिमरन कुमारी, फोक डांस ग्रुप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, फोक सॉन्ग सोलो में सुनिता कुमारी, फोक सॉन्ग ग्रुप में मनीषा एण्ड ग्रुप परसौनी इटखोरी, पेन्टिग में रोहित कुमार आदि ने अपने अपने कला क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं सभी प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 हेतु चयन हुआ है।
निर्णायक की भूमिका प्रकाश कुमार स्थानीय कलाकार एवं सिमरन साह, सिमरन डांस एकेडमी चतरा के द्वारा निभाया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय, पुलिस उपाधीक्षक (मु0) केदार राम समेत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाएं, छात्र/छात्राएं समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

मोटिवेशनल और करियर गाइडेंस सेमिनार में एनवी सर ने दिया सक्सेस मंत्र।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उतीर्ण करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम के दादा कुटी में प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति-एन्क्लेव में सिविल सेवा अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर: सुविज्ञ शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के बीच प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment