RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 07 दिसंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा निर्वाचन में प्रदेश में मिली सफलता के लिए जनप्रतिनिधयों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों ने बधाई दी। इसी क्रम में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल की क्षेत्र प्रमुख ब्रह्मकुमारी अवधेश दीदी तथा साथियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों द्वारा विजय श्री के प्रतीक स्वरूप ट्रॉफी भेंट की गई। ब्रह्मकुमारी अवधेश दीदी ने कहा कि प्रदेश में मिली सफलता मुख्यमंत्री चौहान के अथक परिश्रम और सेवा भाव का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान के यशस्वी और स्वस्थ जीवन तथा उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। सरिता दीदी और जया दीदी साथ थीं।

Related posts

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री से भेंट की।

rktvnews

रंग जिनगी के !

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक।

rktvnews

रोटी बैंक के सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान ।

rktvnews

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनका भविष्य बनाएं उज्जवल!जवाहर नवोदय विद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment