RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अग्निकांड के प्रभावित परिवारों से मिला पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार व भाजपा का शिष्टमंडल मिला।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 दिसम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के दामोदरपुर में हुए अग्निकांड की घटना के प्रभावित परिवारों से भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार के नेतृत्व में मिला तथा उनकी समस्याओं को सुना। शिष्टमंडल मे शामिल भाजपा नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया तथा पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। विदित हो कि 20 दिसंबर को दोपहर में शॉर्ट सर्किट से भरत प्रसाद चंद्रवंशी समेत अन्य लोगों के घर में आग लग गई जिससे उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। इस संबंध में भरत प्रसाद (चंद्रवंशी) द्वारा बहोरनपुर ओपी थाना में लिखित शिकायत की गई है। पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार सहित भाजपा शिष्टमंडल मे शामिल नेताओं ने अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को यथाशीघ्र सरकारी सहायता देने तथा उन्हें  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मिलने वालों में पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, हरे राम चंद्रवंशी, लाल बाबू चंद्रवंशी, राज नारायण चंद्रवंशी, ललन प्रसाद चंद्रवंशी, लाल बहादुर पासवान, नंद जी बिंद, राजू वर्मा सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

लेखक की स्वतंत्रता बनाम संपादकीय नीति: बहस के नए आयाम।

rktvnews

12 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नवादा:जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू विकास सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:आचार्य धर्मेन्द्र के नेतृत्व में चल रहा है भागवत यज्ञ।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया

rktvnews

रायपुर:नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में आकर्षक रही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी।

rktvnews

Leave a Comment