RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चित्तौड़गढ़:निर्भीक होकर करें मतदान,वेबकास्टिंग के माध्यम से रहेंगी मतदान पर नजर।

चित्तौड़गढ़, 11 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने आम मतदाताओं से अपील की है। इस बार जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी, अतः निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करे। साथ ही उपरोक्त रिकॉर्डिंग की निर्वाचन अधिकारी स्तर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेबकास्टिंग के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से सुरक्षा दलों को मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
वेबकास्टिंग प्रभारी एवं संयुक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया कि वेबकास्टिंग हेतु तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। जिले में कंट्रोल रूम बनाए गये है, जहां पर अलग-अलग निगरानी दलों को लगा कर मतदान केन्द्रों पर निगरानी रखी जाएगी। समस्त संबंधित अधिकारियों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Related posts

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

वैशाली:प्रशिक्षण केन्द्र पर ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर्मी कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

भोपाल:धूमधाम से मना हरियाली तीज महोत्सव एवम घर घर तिरंगा कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी. में स्वाधीनता दिवस सह श्रावणी उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने नोएडा में सिनोप्सिस के चिप डिजाइन सेंटर का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु लगाया गया पूर्वी गुमटी PSS में एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर।

rktvnews

Leave a Comment