RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर सांसद के नेतृत्व में एकता पदयात्रा का आयोजन।

RKTV NEWS/गिरीडीह (झारखंड)19 नवंबर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्तर पर संचालित “Sardar@150 Unity March” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गिरिडीह जिले में भव्य जिला-स्तरीय एकता पदयात्रा का आयोजन गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में मेरा युवा भारत (MY Bharat), गिरिडीह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), गिरिडीह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, आर. के. महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के.एम. शर्मा, NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा, डॉ विनोद सुमन, वंदना चौरसिया, विनीता कुमारी, रंजीत राय, कामेश्वर पासवान सहित अन्य अतिथि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
-पदयात्रा झंडा मैदान, गिरिडीह से प्रारंभ होकर टावर चौक मकतपुर मार्ग बरगंडा मार्ग दरवान चौक – सर जे सी बोस मार्ग होते हुए पुनः झंडा मैदान में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर गिरिडीह महाविद्यालय, आर. के. महिला कॉलेज, जी.डी. बगड़िया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, के.एन. बख्शी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के NSS एवं NCC के स्वयंसेवकों के साथ-साथ विभिन्न खेल संघों एवं खेल अकादमियों से जुड़े 500 से अधिक युवाओं ने उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की।
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का व्यक्तित्व राष्ट्र की एकता, दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन क्षमता का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र-निर्माण में सकारात्मक योगदान देने, समाज में रचनात्मक भूमिका निभाने एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने सभी युवाओं को पदयात्रा के उद्देश्य जो कि युवाओं के माध्यम से देशभर में “एक भारत- श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को मजबूत करना है तथा 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक आयोजित की जा रही लगभग 150 किलोमीटर की राष्ट्रीय पदयात्रा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
पदयात्रा के पूर्व गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने को राष्ट्रीय एकता एवं जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला ने नशामुक्त भारत का संकल्प दिलाया। सरदार पटेल जी के जीवन पर आधारित देशभक्ति गीतों और नारों ने वातावरण को प्रेरणादायी एवं ऊर्जा से भर दिया, जिससे आमजन भी बड़ी संख्या में इस संदेश से जुड़े।
कार्यक्रम का समापन गिरिडीह महाविद्यालय के NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related posts

राज्यपाल से फ्रांस के काउंसिल जनरल की सौजन्य भेंट।

rktvnews

बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह को उनकी जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

भोजपुर: हत्याकांड के दो अभियुक्त अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

rktvnews

राजस्थान:प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में जल संसाधन विभाग को 16.50 करोड़ रुपए स्वीकृत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

छतीसगढ : बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक।

rktvnews

Leave a Comment