RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सारण:नन्द लाल सिंह महाविद्यालय में डा भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दी गई श्रद्धांजली।

सारण/बिहार 06 दिसंबर।आज नन्द लाल सिंह महाविद्यालय जैतपुर दाउदपुर सारण में डा भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) को सौहार्द पूर्ण वातावरण में ख्यातिप्राप्त विद्वान प्राचार्य प्रोफेसर डॉ के. पी. श्रीवास्तव के सान्निध्य में कालेज के सभागार में उपस्थित बच्चों के सहयोग से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में डॉ अम्बेडकर के बहुआयामी व्यक्तत्व पर प्रकाश डाला। सभा का संचालन करते हुए डॉ चन्द्रभान राम (हिन्दी, प्राध्यापक) ने कहा कि बाबा साहेब हासिये के समाज के उत्थान के साथ ही नारी शिक्षा के प्रति निष्ठावान थे। वे मानते थे कि शिक्षा से ही सभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
प्रोफेसर डॉ आफताब आलम, डॉ श्री भगवान ठाकुर, डॉ उपेन्द्र कुमार, डॉ जी. डी. राठौड़, डॉ टी. गंगोपाध्याय डॉ स्वर्ग दीप शर्मा, डॉ राकेश कुमार, डॉ आशीष कुमार , डॉ प्रवीण पंकज, डॉ संजय कुमार, डॉ रुबि चन्द्रा, डॉ इन्दू कुमारी, डॉ धनन्जय सिंह, डॉ सुनिल कुमार सिंह, श्री मनोज कुमार डॉ राकेश रंजन डॉ आशीष कुमार ने भी अपने विचारों से बच्चों को लाभान्वित किया। ऐसे आयोजनों के प्रति बच्चों ने आभार व्यक्त किया। छात्र- छात्राओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होता है।

Related posts

गिरीडीह:जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 सितंबर 25

rktvnews

एशिया में चीन के सैन्य प्रभुत्व से उत्पन्न चुनौतियाँ।

rktvnews

नई दिल्ली:वरिष्ठ पत्रकार डॉ रहमतुल्लाह पॉयोनियर मीडिया संस्थान में बने प्रोफ़ेसर।

rktvnews

छत्तीसगढ़:जलवायु परिवर्तन : केवल पर्यावरण का संकट नहीं : वैश्विक ऊर्जा की राजनीति भी, पेड़ लगाने का नारा भ्रामक और अव्यावहारिक : सौम्य दत्ता

rktvnews

वाइस एडमिरल विनीत मैक्कार्टी ने भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट का पदभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment