RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बाबा साहेब अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि एवं बाबरी मस्जिद विध्वंस शहादत दिवस पर भाकपा-माले ने लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ मार्च निकाला।

संविधान को बदलने की साजिश बर्दाश्त नहीं-माले

आरा /भोजपुर 06 दिसंबर ।संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि व बाबरी मस्जिद विध्वंस की शहादत दिवस पर आज भाकपा-माले की ओर से लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ मार्च निकाला गया!यह मार्च जेपी मूर्ति से चलकर बाबा साहेब की मूर्ति(कचहरी) तक पहुंचा और वहाँ पर उन्हें याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्राजंली दी गयी!उसके बाद उनके आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया!इस दौरान वहाँ सभा को सम्बोधित करते माले नेताओं ने कहा कि संविधान सभा में काफी बहस-मशविरा के बाद में संविधान निर्माता डॉ.भीम राव अंबेडकर का बनाया हुआ संविधान और लोकतंत्र पर संकट के बादल मंडरा रहा है आज मोदी की सरकार संविधान की मूल आत्मा समाजवाद लोकतंत्र,धर्मनिरपेक्षता को खत्म कर देश में मनुस्मृति का संविधान को लागू करना चाहती है जो तानाशाही थोपना चाहती है!
आगे माले नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार देश के तमाम सरकारी संस्थाओं को कांरपोरेट घरानों के लिए लूटने का संसाधन बना दिया है!सभी सरकारी सम्पत्ति को कौड़ी भाव बेचा जा रहा है!ऐसी स्थिति में देश की जनता संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी!सभा का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!सभा को भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,रामानुज जी,बालमुकुंद चौधरी,अमित कुमार बंटी,हरेराम सिंह,कामता बिंद,हरिनाथ राम,रामाशंकर प्रसाद,संतविलास राम,रणधीर कुमार राणा,होरिक मुसहर, बैजनाथ पासवान,जगजीवन राम शामिल थे!

Related posts

प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर हिंदू जागरण मंच द्वारा नव-निर्वाचित विधायक का हुआ अभिनंदन,अगिआंव विधानसभा सदस्य महेश पासवान रहे उपस्थित।

rktvnews

सुपौल:आगामी लोकसभा निर्वाचन के निमित्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित।

rktvnews

रायपुर : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : आचार संहिता के दौरान निगरानी दलों ने 5 करोड़ 57 लाख रूपए की नकद और वस्तुएं की जब्त।

rktvnews

विचाराधीन कैदी विकास कुमार के मृत्यु के दोषियों पर भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की।

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान अंतर्गत मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment