RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड परिसर मे दफादार-चौकीदार संघ का धरना।

शाहपुर में धरनार्थी चौकीदारों एवं दफादारों के साथ सीओ आनन्द प्रकाश, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर मे पांच सूत्री मांगों को लेकर अंचल प्रशासन के विरुद्ध दफादार-चौकीदार संघ द्वारा बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के भोजपुर (आरा) शाखा के जिलाध्यक्ष रामानन्द सिंह के नेतृत्व मे धरना दिया गया। धरना मे शाहपुर, करनामेपुर और बहोरनपुर थाना के चौकीदार एवं दफादार शामिल थे। चौकीदार-दफादार संघ ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अंचल पदाधिकारी, शाहपुर आनंद प्रकाश को सौंपा। सीओ आनंद प्रकाश ने दफादार-चौकीदार संघ के मांगो को पन्द्रह दिनों के समय अवधि मे पूरा करने का आश्वासन दिया है। बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के भोजपुर (आरा) जिला के जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह ने सीओ आनन्द प्रकाश के आश्वासन पर कहा कि समय अवधि के भीतर मांग पूरा नहीं होने पर पुनः धरना तथा प्रदर्शन किया जायेगा। मांगों मे सेवानिवृत्त दफादारों एवं चौकीदारों का जिला प्रशासन, भोजपुर द्वारा एसीपी/एमएसीपी लाभ का स्वीकृति आदेश के बावजूद पुलिस अधीक्षक के पास 9 माह बीतने के बावजूद भेजने मे विलम्ब की बात कही गई है। फिलहाल सेवानिवृत्त चौकीदारों एवं दफादारों को इस लाभ से वंचित होना पङ रहा है। कार्यरत चौकीदारों को प्रोन्नति एवं ए सी पी का लाभ हेतू सेवा पुस्तिका सत्यापित कर जिला मे भेजने (जिससे सेवानिवृत्ति के पहले लाभ मिल सके) मे विलम्ब, चौकीदारों की सेवा पुस्तिका सम्पुष्टि करने, भविष्य निधि में कटौती की विवरणी जिला सामान्य भविष्य निधि कार्यालय भेजने की मांग शामिल है। धरना मे तेजू पासवान, उपेन्द्र यादव, सत्यदेव पांडे, बिजेंद्र यादव, वकील यादव, उमेश यादव, हीरालाल यादव, सहित कई दफादार एवं चौकीदार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:हीट वेव एवं अगलगी की घटनाओं से बचाव तथा पूर्व तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:साहित्यकार रामयश अविकल के कहानी संग्रह लकीर का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

rktvnews

अक्टूबर 2023 माह में 17.28 लाख नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में जल-पर्यटन का केंद्र बनेगी शिकारा सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पर्यावरण से आगे भारत के विकास का बड़ा अवसर ‘कार्बन क्रेडिट’

rktvnews

Leave a Comment