
RKTV NEWS/भागलपुर(बिहार)18 अगस्त।जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण सिंह ने बताया कि 28 अगस्त से 30 अगस्त तक
20 खेल विधा में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। विगत वर्ष 240 विद्यालयों ने भाग लिए थे इस वर्ष 300 विद्यालय का लक्ष्य रखा गया है।
प्रतिभागी खिलाड़ियों के को 50 रूपये अल्पाहार के लिए तथा आने जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था संबंधित प्रधानाध्यापक के द्वारा की जाती है। विजेता प्रतिभा प्रतिभागी को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। जो बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं उन्हें पोशाक(जर्सी )दिया जाता है। लगभग 800 बच्चे प्रथम आते हैं जिन्हें राज स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाता है उनका पंजीकरण खेल भवन में किया जाता है। अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग टीमों का निबंधन संबंधित प्रधानाध्यापक के अनुशंसा पत्र पर किया जाता है, खिलाड़ियों में बालक और बालिका दोनों रहते हैं।
जिलाधिकारी ने सभी विधा के लिए एक-एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति अलग से करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए पेयजल, शौचालय
टेंट /छाया, दवा एवं एंबुलेंस एवं सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। खिलाड़ियों के में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए, चयन समिति में वैसे ही लोगों को रखा जाए
साथ ही प्रतियोगिता का वीडियोग्राफी कराई जाए।
जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि 3 सितंबर से 6 सितंबर तक राज्य स्तरीय कराटे बालिका अंडर- 14, अंडर – 17, अंडर – 19 आयु वर्ग के प्रतियोगिता, 19 से 17 सितंबर तक राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता अंडर- 14 आयु वर्ग के प्रतियोगिता, 20 से 29 सितंबर तक राज्य स्तरीय फुटबॉल बालक अंडर- 14 आयु वर्ग के प्रतियोगिता,
1 से 6 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय खो – खो बालिका अंडर- 14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग के प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर जिले के सैंडिस कंपाउंड, खेल भवन एवम् जिला स्कूल में कराया जाएगा।
राज स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवासन के लिए परीक्षा भवन का सुझाव दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को रहने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। शिक्षा विभाग से एक नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी नामित करेंगे । पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को खेल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के आवासन स्थल एवं खेल स्थल पर सुरक्षा हेतु पुलिस नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर को संपूर्ण खेल अवधि के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर धनंजय कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दुर्गा शंकर सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
