RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:प्रखंड कौशल विकास केंद्र कोईलवर में प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

आरा/भोजपुर 05 दिसंबर।आज प्रखंड कौशल विकास केंद्र कोईलवर में प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षित अभियर्थियों को प्रमाण पत्र के साथ साथ दूसरे उत्कृष्ट कार्यों हेतु पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी कुशल युवा कार्यक्रम नूर अहसन एवं जिला योजना पदाधिकारी अभय कुमार सिंह के द्वारा किया गया| विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा, डीआरसीसी मैनेजर रवि शंकर प्रसाद, जिला कौशल प्रबंधक राकेश कुमार उपस्थित हुए|
इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा छात्रों को बताया गया कि समय-समय रोजगार मेला का आयोजन जिला स्तर पर किया जाता है, जिसमें छात्र शामिल होकर रोजगार का लाभ ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त टूल किट एवं स्टडी किट की भी जानकारी दी गई। जिसके माध्यम से बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं एवं स्वरोजगार अपना सकते हैं। जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा छात्रों को बताया गया कि बिहार सरकार की कुशल युवा कार्यक्रम ,स्वयं सहायता भता और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है । जिसका लाभ छात्रों को लेना चाहिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा छात्रों को बताया गया कि आज के परिवेश में स्किल का होना रोजगार के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए छात्रों को स्किल ट्रेनिंग लेना चाहिए। डीआरसीसी मैनेजर रवि शंकर प्रसाद ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तृत रूप से छात्रों को बताया गया। जिला कौशल प्रबंधक के द्वारा छात्रों को कंप्यूटर की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंटर संचालक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने किया| इस अवसर पर सेंटर कोऑर्डिनेटर मंटु कुमार पांडेय, एलएफ सागर कुमार ,शुभम कुमार , कुमारी साक्षी विश्वकर्मा ,रितिका राज उपस्थित थे।

Related posts

सीतामढ़ी से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर ने राजद के अर्जुन राय को दी मात।

rktvnews

राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

कोच्चि में भारतीय सांस्कृतिक कांग्रेस के कुछ पहलू।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई।

rktvnews

बिहार :प्रगति यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री ने बांका जिले को दी लगभग 363 करोड़ रुपये की सौगात, कुल 178 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला।

rktvnews

Leave a Comment