RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सदन मे महिलाओं के प्रति अमर्यादित वक्तव्य के विरोध मे भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री के पुतले में लगाई आग।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान से महिलाओं के प्रति उनकी मनसा, चरित्रहीनता को करती हैं परिभाषित: दुर्गा राज

आरा/भोजपुर 08 नवंबर। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर महिला मोर्चा द्वारा बिहार विधानसभा सदन मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित व्यक्तव्य देने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन का कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित त्रिभुआनी मोड़ पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी बस स्टैंड से महिला कार्यकताओ सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस के रुप मे निकाला गया।इस दौरान मुख्यमंत्री के विरोध मे गगनचुंबी नारे लगा कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
त्रिभुआनी मोड़ पर महिला कार्यकताओ द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम मे शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि नीतीश कुमार का सदन मे दिया गया वक्तव्य निंदनीय है।यह कोई भूल नही है,बल्कि पाप है और इसके लिए नीतीश कुमार को प्रायश्चित करना चाहिए। उन्हे मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठने का कोई हक नही है।उन्होनें अपने चरित्रहीनता का परिचय दिया है।उन्हे तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शकुंतला सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान किया गया। महिलाओं के प्रति उनका छुपा हुआ विचार सामने आया है।आज सभी महिलाएं उनके वक्तव्य से आहत और शर्मसार है।नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नही है ।उनको तत्काल मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
वही भाजपा नेत्री रानी राय,वंदना राजवंशी, पुनम कुशवाहा ने भी महिलाओं के प्रति नीतीश कुमार का वक्तव्य पर चिन्ता जताते हुए आक्रोश व्यक्त करते हुए नीतीश कुमार का इलाज कराने पर जोर दिया और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा की मांग की साथ ही उनपर कानूनी कार्वाई की भी मांग की।
कार्यक्रम मे मिथिलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय,अशोक शर्मा, ई.धीरेन्द्र सिंह,वंदना राजवंशों, लव पांडेय,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, शंकुतला सिंह,कांती सिंह,सुरभी स़िह,अनीता मिश्रा, शिवानी सिंह,चुनी देवी,आरती सिंह,सबिता कुमारी, संजय कुमार सिंह, अनुपमा कुमारी, संतोष चंद्रवंशी,राजकुमार कुशवाहा,राहुल सिंह, प्रहलाद राय,राम दिनेश यादव,विभु जैन,नवीन प्रकाश,राजेश सिंह,संतोष सिंह,धीरज सिंह,निशांत सिंह,निलेश जैन,हरेन्द्र सिंह,दीपक सिंह,भुनेश्वर ठाकुर,शंभु प्रसाद,मिथिलेश पांडेय,संजीव पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेन्ड्यूि योजना कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सत प्रतिशत सफलता के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कुलपति का दूसरा साल वीकेएसयू के ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज।

rktvnews

प्रदेश में सड़क और फ्लाई-ओवर निर्माण के लिये 1881 करोड़ की स्वीकृति।

rktvnews

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव मिथिलेश कुमार का बिदाई समारोह आयोजित

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के साहसी नायकों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment