RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:जिलाधिकारी की नई पहल!ताजमहल को देख व इतिहास जानकर कस्तूरबा की छात्राएं हुई प्रसन्न ,जिलाधिकारी का किया धन्यवाद अर्पित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 05दिसंबर ।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की नई पहल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली की छात्राओं को आगरा का भ्रमण करने के लिए किया रवाना उत्तर प्रदेश सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराए जाने के लिए सम्मिलित किया है जिसको प्रदेश में नई पहचान मिलेगी ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को आज आगरा के विश्व विख्यात ऐतिहासिक पर्यटक ताजमहल सहित अन्य स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया है ।
बताते चलें कि जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली का 18 अगस्त 2023 को निरीक्षण किया था जिसमें उन्होंने विद्यालयों की छात्राओं से संवाद किया कस्तूरबा गांधी छपरौली की छात्राओ को जिलाधिकारी ने सभी छात्राओ को विश्व विख्यात विश्व के सात अजूबों में से एक आगरा के ताजमहल सहित आगरा के अन्य पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराए जाने के लिए छात्राओं का आश्वासन दिया था, जिसके क्रम में आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 92 छात्राओं की बस रवाना की, बच्चों को आगरा भ्रमण के लिए जिलाधिकारी की यह नई पहल है जिसमें बच्चों के खान- पान, रहन-सहन आवागमन की समस्त व्यवस्थाएं निशुल्क मोहिया कराई गई है जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व आगरा विकास प्राधिकरण का विशेष सहयोग मिला है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि बस के साथ 17 लोगों का स्टाफ भेजा गया है जिसमें सुरक्षा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया है ।जिसमें जनपद में प्रोबेशन ,परिवहन विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देश पर बच्चों को विश्व धरोहर स्थान के लिए बस आदि की व्यवस्था कराई है,आगरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने बच्चों को टिकट सहित मुख्य ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने की पूर्ण व्यवस्था निशुल्क की गई है। जिसके क्रम में बच्चों ने ताजमहल का दीदार कर बागपत जिलाधिकारी का धन्यवाद अर्पित किया उन्होंने कहा कि हमने किताबों में ही ताजमहल की तस्वीर देखी है आज वास्तविक ताजमहल को देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है जिलाधिकारी की इस पहल से कस्तूरबा गांधी के बच्चे अत्यधिक खुश है ।
कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने ताजमहल को देखने के साथ इतिहास को भी जाना ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मक़बरा, और विश्व के 7 अजूबों में से एक है। इसका निर्माण 17वीं सदी में मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था जिसका दीदार करने देश विदेश से भी लाखो पर्यटक आते हैं।

Related posts

राइजिंग राजस्थान:इन्फ्रास्ट्रक्चर-एन इम्पोर्टेन्ट लिंक इन द सप्लाई चेन’ सेक्टोरल सेशन आयोजित।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त ने किया सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर डीआरडीए सभागार में चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग का निरीक्षण।

rktvnews

श्रद्धांजलि सभा में ई.एन के सिंह के गुणों की खूब हुई चर्चा!समाज के प्रति आजीवन समर्पित रहे इंजीनियर साहब:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

जगजीवन कॉलेज आरा में युवा दिवस आयोजित।

rktvnews

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया।

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment