RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

डीसी मोनिका गुप्ता ने बैलेट पेपर मतगणना के लिए किया ओलंपिक क्लब हाल व सभागार का निरीक्षण।

ओलंपिक क्लब हाल का निरीक्षण करती डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/नारनौल(महेन्द्रगढ़) 16 अप्रैल। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लोकसभा आम चुनाव-2024 में बैलेट पेपर मतगणना के लिए ओलंपिक क्लब हाल व लघु सचिवालय के नजदीक सभागार का निरीक्षण किया।
डीसी ने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की मतगणना इस बार नारनौल में होनी है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उपयुक्त जगह में बैलेट पेपर मतगणना की व्यवस्था की जाए। तीनों जिलों के बैलेट पेपर नारनौल में ही आएंगे। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में जगह उपलब्ध हो।
जगह फाइनल करने के बाद मतगणना केंद्र पर होने वाली सभी तैयारियां के अनुरूप रिपेयर का कार्य शुरू किया जाए।
इस मौके पर नगराधीश मंजीत सिंह, नांगल चौधरी के एसडीएम मयंक भारद्वाज तथा क्लब हाल नारनौल के सचिव एवं पूर्व जिला खेल अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

बागपत:विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी का संदेश लेकर लखनऊ में गूँजेंगे अमन और शिवम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल हुआ ग्वालियर:अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सिटी ऑफ म्यूजिक के रुप मे मिली पहचान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बिहार के मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पारा हुआ पचास।

rktvnews

रामगढ़:जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक से उपायुक्त ने की वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment