RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)23 जून।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महानायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के पहले और आजादी के तुरंत बाद देश के सामने आने वाली चुनौतियां के संबंध में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया। बंग-भंग योजना की विभीषिका का आंकलन और जम्मू कश्मीर की चुनौती को समय रहते भांप लेना डॉ. मुखर्जी जैसे महापुरुष के लिए ही संभव था। वे 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने, तत्पश्चात मंत्री पद ग्रहण करना उनकी मेधा का परिचायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर, भाजपा कार्यालय के निकट स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण करने के बाद, अपने संबोधन में यह बात कही।

डॉ. मुखर्जी के जीवन के वीर पक्षों को सामने लाना हम सबकी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर की ओर पूरे देश का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से मंत्री पद से इस्तीफा दिया, उन्होंने कोलकाता में उद्घोष किया कि जम्मू कश्मीर के लिए मुझ से जो बन पड़ेगा वह करूंगा और उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। डॉ. मुखर्जी ने देश के सामने विद्यमान भविष्य की बड़ी चुनौती की तरफ सबका ध्यान आकर्षित किया। उनके जीवन के वीर पक्षों को सामने लाना हम सब की जिम्मेदारी है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाना सच्चे अर्थों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि है हम सब प्रधानमंत्री श्री मोदी के आभारी हैं।

Related posts

भोपाल:”स्वास्थ्य प्रबंधन से जीवन प्रबंधन” : मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरमन ने दिया जीवन को स्वस्थ व सकारात्मक दिशा में मोड़ने का मंत्र।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भाग लिया और कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 प्रदान किया।

rktvnews

जल जीवन हरियाली अभियान के तहत प्रभारी मंत्री, गया मो० इसराईल मंसूरी की अध्यक्षता में ज़िला परामर्श दातृ समिति की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर पंचायत भवन कल्याणपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

शाहपुर में इंडिया गठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment