RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

महिला जनप्रतिनिधि जिले के महिला पदाधिकारी,कर्मी एवं खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ी को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)08 मार्च।शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग द्वारा हुआ कार्यक्रम का आयोजन।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद मनीष जायसवाल विधायक रामगढ़ ममता देवी विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी विधायक मांडू निर्मल महतो उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी की उपस्थिति में कार्यक्रम को आयोजित की गई।
सर्वप्रथम सांसद मनीष जायसवाल एवं उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी को सम्मानित किया । वहीं सभी उपस्थित महिला जनप्रतिनिधि एवं महिला पदाधिकारी, कर्मी एवं खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु महिला खिलाड़ियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वही नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त अंजली कुमारी, ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 में रजत पदक प्राप्त की प्रधान दृशा, इंटरनल कराटे चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक प्राप्त की प्रियंका कुमारी, ऑल इंडिया सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2024 रजत पदक प्राप्त की तृषा कुमारी, स्वर्ण पदक प्राप्त की काशवी मेहता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वही सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के रक्षा एवं सम्मान हेतु शपथ भी लिया।

Related posts

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक।

rktvnews

दुमका:12 वर्षीय बालक को बाल श्रम से मुक्त करा बाल कल्याण समिति दुमका के समक्ष किया गया प्रस्तुत।

rktvnews

चतरा:विश्व मधुमेह दिवस 2025 : चतरा जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चितौड़गढ़:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024 : 590 नवनियुक्त कार्मिकों का किया स्वागत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों : एमडी

rktvnews

Leave a Comment