RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

मड़नपुर अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन की तैयारियां पूरी।

आरा/भोजपुर 26 नवंबर।भोजपुर के मड़नपुर ग्राम में आगामी 27 नवंबर को अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन की तैयारीयां पूरी कर ली गई है। स्वतंत्रता सेनानी, बहुचर्चित संगीत वाग्येकार सह पूर्व मुखिया स्व. पंडित दूधेश्वर लाल के पुण्यतिथि पर देश जाने माने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगीतज्ञ कला प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुये स्व. लाल के सुपुत्र व संयोजक कृष्णनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि इस् सम्मेलन में पंडित दूधेश्वर लाल की स्मृति में सांस्कृतिक मंच बनाया गया है जिसका उद्घाटन सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित रामप्रकाश मिश्र जी करेंगे । इस् आयोजन के सह संयोजक शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि इस् सम्मेलन में कई देशों में यात्रा कर चुके तबला वादक अजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू महाराज व दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कलाकार सुबोध कुमार स्वतंत्र तबला वादन प्रस्तुत करेंगे। वहीं वरिष्ठ संगीतज्ञों में बनारस घराने के बहुचर्चित गायक पंडित रामप्रकाश मिश्र, दूधेश्वर लाल की सुपुत्री विदुषी बिमला देवी, धनंजय कुमार व युवा कलाकारों में श्रेया पाण्डेय व निमेश कुमार गायन प्रस्तुत करेंगे। कथक गुरु बक्शी विकास अपने शागिर्दों में दूरदर्शन के कलाकार अमित कुमार, राजा कुमार, खुशी कुमारी गुप्ता व कुमारी रूपा के साथ कथक प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

पटना:20 -21 दिसम्बर को आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का 44वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

चतरा:तंबाकू नियंत्रण को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

राजस्थान:75वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह – उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी डा जितेंद्र शुक्ला ने रक्त दान कर हमारी सासू मां को दिया नया जीवन : प्रवक्ता अमरेंद्र चौबे

rktvnews

दरभंगा:निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी विधानसभा क्षेत्रो के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

दुखता है मन…. रोती है आंखें:रघुपति

rktvnews

Leave a Comment