RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सहजौली निवासी पत्रकार संजय कुमार ओझा द्वारा रुद्राभिषेक अनुष्ठान कराया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और बालक व्यंकटेश के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक अनुष्ठान को दलन छपरा के आचार्य पंडित शेहरू पांडे, कटेयाॅ के आचार्य पंडित रघुवंश तिवारी और गुरु महाराज पंडित नारायण दूबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। आचार्यों द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान में पत्रकार संजय कुमार ओझा, दिनेश कुमार ओझा, रमेश ओझा, मंटू कुमार ओझा, चंदन ओझा, कुंदन ओझा, अभिनंदन, प्रकाश, दिलीप, व्यंकटेश, मनोज, राहुल, स्वीटी, हिमांशु, सुधांशु,अंजलि, कीर्ति, प्रिया, डुग्गू, विधान, कृषु, कृष्णा, वंशिका, भोला, आकृति, सौरभ आदि शामिल थे।

Related posts

राजस्थान: प्रधानमंत्री ने राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भावना…! :अनामिका वैश्य

rktvnews

गृहस्थ आश्रम में पुत्र होना चाहिए :जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

प्रदेश जदयू नेता व पूर्व मंत्री ने किया जनसंपर्क ।

rktvnews

पूंजीपतियों के बलि के बकरे हैं मजदूर?? मजदूर दिवस पर प्रश्नचिह्न:अतुल प्रकाश

rktvnews

देवघर:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

Leave a Comment