RKTV NEWS/रांची (झारखंड) 29 मार्च।मतदाता जागरूकता को लेकर रांची ज़िला में SVEEP के तहत ज़िला स्तर पर शॉर्ट विडियो/रील और डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें अलग-अलग थीम्स में किसी एक पर प्रतियोगी 10 अप्रैल 2024 तक हिस्सा ले सकते हैं।
Digital Poster Making में प्रतियोगी को पोस्टर https://bit.ly/Poster4Voter पर अपलोड करना होगा, जबकि
Short Video/Reel Making Contest में वीडियो https://bit.ly/Video4Voter में अपलोड करना होगा। प्रतियोगी 10 अप्रैल 2024 तक इंट्री सबमिट कर सकते हैं।
ये हैं Themes
1. Voter Awareness
2. Ethical Voting
3. Electoral Participation of person with disability or Third Gender
50 हज़ार तक के पुरस्कार
प्रतियोगिता में 50 हज़ार तक के पुरस्कार होंगे। साथ ही सभी प्रतियोगियों के लिए सुनिश्चित उपहार भी होगा।
1 अप्रैल 2024 को प्रतियोगिता के लॉन्चिंग प्रतियोगिता के लॉन्चिंग राजकीय आर्यभट्ट सभागार में 1 अप्रैल 2024 को की जाएगी। प्रतियोगिता के सुचारू क्रियान्वयन के लिए नोडल पदाधिकारी स्वीप सह उप विकास आयुक्त, रांची दिनेश कुमार यादव द्वारा कोषांग के पदाधिकारी/कर्मियों को कार्य एवं दायित्व सौंपा गया है।

