RK TV News
खबरें
Breaking Newsपदभार

हनुमामगढ:सुरेंद्र कुमार सामरिया ने पीआरओ पद पर किया कार्यभार ग्रहण।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)04 मार्च। पिछले दिनों सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में हुए तबादलों के चलते सुरेंद्र कुमार सामरिया का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय से हनुमानगढ़ पीआरओ पद पर किया गया था। सुरेंद्र कुमार सामरिया ने सोमवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यालय में एपीआरओ राजपाल लंबोरिया ने उनका माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यालय से कनिष्ठ सहायक सोनू पुरोहित, राकेश कड़वासरा, त्रिलोक सिंह, चेतन शर्मा, सनाक अली सहित पत्रकारों ने उनका स्वागत किया।
पीआरओ सुरेंद्र कुमार सामरिया ने कार्यभार ग्रहण कर जिला कलेक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से मुलाकात की। सामरिया ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। पत्रकारों के लिए संचालित योजनाओं का पत्रकारों को शत प्रतिशत लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व श्री सामरिया मुख्यमंत्री कार्यालय और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में पदस्थापित रहे है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 19 जुलाई 26

rktvnews

भोजपुर:विशिष्ट व्याख्यान,स्टार्टअप सम्मान समारोह एवं ग्रंथागार सह वर्ग कक्ष का हुआ उदघाटन।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने इंदौर में सुपोषण माह की गतिविधियों में भाग लिया।

rktvnews

विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

भोजपुर:युवा जिला अध्यक्ष मोनू यादव ने युवा जदयू संदेश प्रखंड कमिटी का किया विस्तार।

rktvnews

दुमका:नववर्ष के अवसर पर मसानजोर डैम में स्काई लैंटर्न फेस्टिवल का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment