RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत में अधिक से अधिक विभागीय वादों के निष्पादन का रखा गया है लक्ष्य:गौतम कुमार

आरा/ भोजपुर 25 नवंबर।आगामी 09 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, गौतम कुमार की अध्यक्षता में आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी एवं सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण से वर्तमान स्थिति से अवगत हुआ गया साथ ही सभी न्यायालय में प्री काउंसलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु चर्चा भी की गई। सचिव, गौतम कुमार ने बताया कि सभी न्यायालय द्वारा सुलहनीय वादों में प्री काउंसलिंग के माध्यम से पक्षकारगण को सुलह हेतु प्रेरित किया जा रहा है। आगे बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता पूर्वक आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में है एवं अधिक से अधिक निष्पादन हेतु पक्षकारगण को नोटिस संबंधित थाना के माध्यम से जारी किया जा चुका है।उन्होंने बताया की विभागीय वाद में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

श्रद्धांजलि सभा सह शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

भाकपा-माले का आरा शहर में ऐपवा का सदस्यता अभियान जोरों पर।

rktvnews

इंदौर:आयोग के दिशा-निर्देशों का गहनता से अध्ययन करें, तदनुसार कार्यवाही करें – संभागायुक्त दीपक सिंह

rktvnews

भोजपुर:केंद्रीय मंत्री ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने सिपाही की मौत पर छपी खबर का किया खंडन, कहा छुट्टी नहीं मिलना नहीं थी वजह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment