RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शैलेंद्र कुमार पांडा ने लोक अदालत के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता रथ द्वारा लोक अदालत के प्रति लोगों को किया जा रहा प्रेरित: शैलेन्द्र कुमार पांडा

13 सितंबर 2025 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

वादों के निपटारे हेतु 16 बेचों का किया गया गठन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 सितंबर।आगामी 13 सितंबर, 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शैलेंद्र कुमार पांडा द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभारी जिला न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडा ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। आगे उन्होंने आम जनमानस से अपील भी किया कि वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठावें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिला न्यायाधीश द्वारा कुल 16 बेंच का गठन इस बार किया गया है जिसमें सभी तरह के सुलहनीय वादों का निष्पादन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह का बरजा गांव में संजय तिवारी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

सारण:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के आधार हैं सेक्टर पदाधिकारी: डीएम

rktvnews

झारखंड की जनभावना ठगबंधन सरकार के खिलाफ : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

भोजपुर:विपक्ष द्वारा संसद परिसर को पिकनिक स्पॉट बनाना लोकतंत्र के मंदिर का अपमान : दुर्गा राज

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीके कॉलेज में 30 बिहार बटालियन कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन की अध्यक्षता में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के जंतु विभाग द्वारा माइक्रो प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर हुआ सेमिनार।

rktvnews

Leave a Comment