RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा एवं अंतरिक्ष आयुक्त से भेंट की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 फ़रवरी।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 28 फरवरी।को नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा और अंतरिक्ष आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस के साथ बैठक की। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया। चर्चा में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री जुड़ाव और सूचना साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
संजय सेठ और एंड्रियस कुबिलियस ने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर भी चर्चा की, विशेषकर भारत में संयुक्त परियोजनाओं और सह-उत्पादन के अवसरों में यूरोपीय रक्षा कंपनियों की भागीदारी पर। उन्होंने यूरोपीय संघ के स्थायी संरचित सहयोग और अन्य यूरोपीय विकास परियोजनाओं में भारतीय भागीदारी के तौर-तरीकों पर विचार किया।
एंड्रियस कुबिलियस, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के एक अंग के रूप में, कॉलेज ऑफ कमीश्नर्स के साथ भारत की यात्रा पर हैं।

Related posts

राजस्थान पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य एमओयू।

rktvnews

फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

rktvnews

भोजपुर:गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था कर भूमि और पक्का मकान बनाए सरकार : मनोज मंजिल

rktvnews

ई-कॉमर्स की मनमानी पर हो कठोर कार्रवाई ‌:खंडेलवाल

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने जयंती ध्वज मंदिर जाने के लिए बने ट्रैकिंग रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं यूनिसेफ के बीच एसपीडीआरआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment