RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

नौसेना अलंकरण समारोह 2024 का पूर्वावलोकन।

नौसेना स्टाफ के प्रमुख गोवा में नौसेना अलंकरण समारोह में वीरता और विशिष्ट सेवा पदक प्रदान करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 अप्रैल।उच्च कोटि की वीरता, नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धि और विशिष्ट सेवा का प्रदर्शन करने वाले नौसेना कर्मियों को सम्मानित करने के लिए 14 अप्रैल 2024 को आईएनएस हंसा, गोवा, में नौसेना अलंकरण समारोह 2024 आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति की ओर से, नौसेना स्टाफ के प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
समारोह के दौरान दिए जाने वाले पुरस्कारों में नौसेना पदक (वीरता), नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) और विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।
नौसेना प्रमुख, उड़ान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन रवि धीर मेमोरियल गोल्ड मेडल और हथियार सुधार व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अग्रणी अनुसंधान के लिए लेफ्टिनेंट वीके जैन मेमोरियल गोल्ड मेडल भी प्रदान करेंगे। समारोह के दौरान विभिन्न इकाइयों को यूनिट प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
यह कार्यक्रम एक औपचारिक परेड के साथ शुरू होगा और पुरस्कार विजेताओं के परिवार के सदस्यों के साथ भारतीय नौसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी इसके साक्षी बनेंगे।
14 अप्रैल 2024 को शाम 5:00 बजे से ‘इंडियन नेवी यूट्यूब’ चैनल पर इस समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:भकुरा गांव मे जन आक्रोश चौपाल एवं हर घर झंडा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

वित्‍त वर्ष 2023-24 में भारत की वास्‍तविक वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत और नॉमिनल वृद्धि दर 9.6 प्रतिशत रही है

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐपवा ने आरा में निकाला मार्च।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक निर्णय के तहत गृह मंत्रालय ने CAPFs के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंज़ूरी दी

rktvnews

उज्जैन :सराय अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी ,होटल, लॉज, धर्मशाला आदि में 2 सप्ताह से अधिक समय रहने वाले आगुंतकों की थाने में देनी होगी सूचना।

rktvnews

Leave a Comment