RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में मंडुवा अन्त ग्रहण के लक्ष के संबंध में बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 16 सितंबर।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में मंडुवा अन्त ग्रहण के लक्ष के संबंध में एक बैठक जिला कार्यालय कक्ष में कृषि एवम सहकारिता विभाग के अधिकारियो के साथ सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में मंडुवा अन्त ग्रहण के लक्ष के संबंध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली गई, जिस पर मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने बताया कि जनपद में मंडुवा का नुन्यतम समर्थन मूल्य रू0 38.46 प्रति किग्रा निर्धारित किया गया है, कृषक समूहों से मंडूवा अंत: ग्रहण/क्रय कार्य हेतु रू0 150 प्रति कुंतल प्रोत्साहन राशि दी जायेगी व जनपद पिथौरागढ़ के 08 विकासखंडो की 64 न्याय पंचायतों में मिलेट्स गोष्टियो का आयोजन किया जा रहा है एवम कृषक समूह/एससी/सी0एल0सी0 के माध्यम से मंडुवा क्रय किया जाना है व जनपद में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के माध्यम से मंडुवा खरीद हेतु 21 क्रय केन्द्रों की स्थापना की गईं हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग एवम कृषि विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि समूहों के माध्यम से जनपद के किसानों से मंडुवा खरीदने हेतु आवश्यक तैयारी करते हुए उक्त योजना का व्यापक विकासखंड वार प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियां आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: हिंदी दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के हर घर तक पहुंचाऊंगा अपने नेता तेजस्वी जी का विचार : रघुपति यादव

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का चैंपियन बना जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब।

rktvnews

नवादा:मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कम्पनियों के स्थापना दिवस के 11वें वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/उद्घाटन लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर :आरा नगर निगम प्रांगण मे भाकपा माले के संस्थापक महासचिव का श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment