RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली: मतदाता सूची में 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने को ले जिलाधिकारी की बैठक।

वैशाली/बिहार 06 नवंबर।जिला में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं का नाम एवं छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ा जाना है। इसको लेकर जिलाधिकारी के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में जीविका, आईसीडीएस,निजी विद्यालयों के प्राचार्यों ,प्रखंड कम्युनिटी मोबिलाइज, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवम डीसीएलआर के साथ बैठक कर इस संबंध में लक्ष्य निर्धारित कर सभी फील्ड ऑफिसर को टास्क दिया गया।
आज ही हाजीपुर स्थित बिका में जिला के सभी विकास मित्रों के साथ बैठक कर उप विकास आयुक्त वैशाली के द्वारा भी जिला के सभी महादलित टोले का सर्वे कर लेने का निर्देश दिया गया है ताकि हर व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। जिलाधिकारी के द्वारा वैसे सभी लोगों से अपील की गई है जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे अपना आवेदन फॉर्म 06 में भरकर ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करा दें।

Related posts

केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी का विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 अप्रैल 26

rktvnews

बागपत:छात्रों की स्वरचित बाल कहानियों के संग्रह नामक पुस्तिका का जिलाधिकारी ने किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने गृह रक्षकों की बहाली में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

22 अप्रैल दैनिक पञ्चांग: ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

शारदा प्रसाद सिंह की 16 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment