RK TV News
खबरें
Breaking News

केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी का विदाई समारोह संपन्न।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया डॉ. देवेश चतुर्वेदी का सम्मान, नव-नियुक्त सचिव अतीश चन्द्रा को दी शुभकामनाएँ।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा– डॉ. चतुर्वेदी का कार्यकाल रहा अनुकरणीय।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 28 फरवरी।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. चतुर्वेदी का सम्मान किया, वहीं नए कृषि सचिव अतीश चन्द्रा का स्वागत किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. चतुर्वेदी के दीर्घ, समर्पित और प्रभावशाली प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए मंत्रालय को नई दिशा और गति प्रदान की। शिवराज सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व कौशल, समस्या-समाधान की क्षमता और टीम भावना ने मंत्रालय के कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाया।
संवेदनात्मक क्षण में, श्री चौहान ने डॉ. चतुर्वेदी को स्मृति-चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने नव-नियुक्त कृषि सचिव अतीश चन्द्रा का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मंत्रालय किसान हितों की दिशा में और अधिक प्रभावी उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:आदर्श आचरण प्रस्तुत करने पर सजा की अवधि में होगी कमी:जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:आईसीटी चैंपियनशिप में प्रतिभाओं का सम्मान, 109 छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा।

rktvnews

प्रभु जी रिझे ल रिझावै ल कवन गुनवा से : विश्वकांता जी महाराज

rktvnews

अब भी है दूर बहुत सावन! :डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी” शैलेश”

rktvnews

दरभंगा:शिक्षा विभाग के कार्यों की हुई मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment