RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:छात्रों की स्वरचित बाल कहानियों के संग्रह नामक पुस्तिका का जिलाधिकारी ने किया विमोचन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)17 मई।निपुण लक्ष्य के सापेक्ष छात्रों के पठन कौशल को विकसित करने हेतु शिक्षक को छात्रों की स्वरचित बाल कहानियों के संग्रह नामक पुस्तिका का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में विमोचन किया पुस्तिका में शिक्षकों द्वारा उल्लेखित कहानियों को भी पढ़ा और उनकी प्रशंसा की।
जनपद के दो शिक्षकों द्वारा छात्रों में पठन कौशल को विकसित करने हेतु एक नवाचार किया जा रहा है। 8 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ किया गया यह नवाचार दिन प्रतिदिन न केवल छात्रों अपितु शिक्षकों के लिए भी रुचिकर होता जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय कहरका विकास क्षेत्र पिलाना जनपद बागपत के प्रधान अध्यापक आलोक कुमार गौड़ और नीतू यादव एस आर जी बागपत द्वारा छात्रों के निपुण लक्ष्य को प्राप्ति हेतु पठन कौशल विकसित करने के लिए प्रतिदिन कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों के स्तर की बाल कहानियों का एक पोस्टर जनपद के लगभग सभी बेसिक स्कूल ग्रुपों में शेयर किया जाता है। इस पोस्टर की संकल्पना और संयोजन इन दोनों शिक्षकों ने मिलकर प्रारंभ की थी। लेकिन इस पोस्टर के कार्य से प्रभावित होकर आज इस निपुण टीम बागपत में लगभग 100 से भी अधिक शिक्षक अपना योगदान दे रहे हैं। शिक्षक न केवल बाल कहानियां लिख रहे हैं अपितु प्रत्येक शनिवार को बैग फ्री डे पर छात्रों के लिए कार्य पत्रक और दिमागी कसरत करने हेतू पहेलियों का भी पोस्टर शेयर किया जाता है। एक तरफ जहां यह पोस्टर छात्रों की पठन क्षमता को विकसित कर रहा है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों के लेखन संवर्धन में भी वृद्धि कर रहा है। शिक्षकों की बाल कहानियां देखकर छात्रों के मन में भी कहानी लिखने के प्रति रुचि उत्पन्न हुई। यह देख निपुण टीम बागपत ने छात्रों को भी कहानी लिखने का अवसर प्रदान किया और प्रत्येक मंगलवार को छात्रों द्वारा लिखी हुई कहानियों का पोस्टर शेयर किया जाता है। बेमिसाल बागपत की निपुण टीम के अंतर्गत आज 10 शिक्षक तकनीकी कार्य संभाल रहे हैं और 100 से भी ज्यादा शिक्षक कहानी लिखते हैं और कार्यपत्रक बना रहे हैं। न केवल जनपद बागपत के अपितु अन्य जनपदों के शिक्षक भी इस टीम से जुड़कर कहानी लिख रहे हैं। आज निपुण टीम द्वारा जिला अधिकारी महोदय को कहानी पोस्टर की संकलित पुस्तक बेमिसाल बागपत भेंट की गई। साथ ही साथ बच्चों को ग्रीष्म अवकाश के गृह कार्य के लिए बनाए गए कार्य पत्रकों का संकलन भी दिया गया। जिसे देखकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह जी बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की।
..इस निपुण टीम में मुख्यत: पिलाना से नीतू यादव, आलोक कुमार गौड़, नीतू पंवार, स्वाति शर्मा, खेकड़ा से शानू निगम, श्वेता चौहान, भावना तोमर, रीनू भाटी, बागपत से दिनेश वर्मा एआरपी, छपरौली से श्रीमती बबीता खोखर आदि शामिल है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव निकेत वर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : एसडीओ व एसडीपीओ ने गंगा के कटाव व कटाव निरोधक कार्य का लिया जायजा।

rktvnews

चतरा:प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक 2024

rktvnews

26 नवंबर 2023 को व्यवसाय संघ का दूसरा जिला सम्मेलन होगा!व्यवसायी संघ भोजपुर की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सम्पन्न!

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

महिला कॉलेज में ट्रेनियो को सर्टिफिकेट वितरित

rktvnews

Leave a Comment