RK TV News
खबरें
Breaking News

शारदा प्रसाद सिंह की 16 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में आयोजित।

आरा/भोजपुर (अनिल सिंह) 14 मार्च।आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में आज पूर्व सहकारिता पदाधिकारी सह संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के संस्थापक स्व. शारदा प्रसाद सिंह की 16 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, प्राचार्या डाॅ. अर्चना सिंह समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि बाबूजी की प्रेरणा से आज संभावना विद्यालय भोजपुर जिले ही नहीं बल्कि सूबे में अपना नाम रौशन कर रहा था। यहां से शिक्षा प्राप्त कर होनहार छात्र उच्च पदों पर आसीन होकर देश में विद्यालय का नाम बढा रहे हैं। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि बाबू जी का शिक्षा के प्रति विशेष लगाव था उनका कहना था कि शिक्षा के माध्यम से ही हमारा समाज व देश तरक्की कर सकता है उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज लोगों को उनके पद चिन्हों पर चलने एवं विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया निर्माणाधीन 720 शैय्या वाले अनुसूचित जाति आवासीय 10+2 बालक/बालिका उच्च विद्यालय महदह का निरीक्षण।

rktvnews

हर संभव प्रयास कर मतदान प्रतिशत बढ़ायें – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

rktvnews

रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण शुरू।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

महाकुंभ 2025 में मकर संक्रांति:समय से परे एक उत्सव, जीवन से परे एक पल।

rktvnews

Leave a Comment