RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने गृह रक्षकों की बहाली में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की संयुक्त ब्रीफिंग।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)29 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज के द्वारा गृह रक्षकों की बहाली को लेकर न्यू पुलिस लाइन, आरा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई। शारीरिक दक्षता एवं सक्षमता जांच परीक्षा का आयोजन दिनांक 30 अप्रैल 2025 से 05 जून 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद तथा गोला फेंक जैसे शारीरिक मापदंड शामिल हैं। परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी। किसी भी अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में पुनः अवसर नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 42 दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन प्रातः 5:00 बजे नवीन पुलिस केंद्र, आरा स्थित मैदान के मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र एवं सरकार द्वारा मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का स्पष्ट फोटो लगा होना आवश्यक है। जिलाधिकारी द्वारा जांच स्थल पर पेयजल हेतु टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त, नगर निगम आरा को निर्देशित किया गया है। साथ ही, वाहनों की पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं अनुश्रवण की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), भोजपुर को सौंपी गई है। चिकित्सा पदाधिकारी भोजपुर को जीवन रक्षक दवाओं, पारा-मेडिकल स्टाफ एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 09 सितंबर 25

rktvnews

चतरा:राजस्व संग्रहण लक्ष्य हर हाल में पूर्ण करें, लंबित नामांतरण वादों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: उपायुक्त रवि आनंद

rktvnews

भोजपुर:एसोसिएशन की बैठक में शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों के पालन के साथ विद्यालय संचालन हो : अविनाश कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विशाल कार रैली को दिखाई हरी झंडी!कार रैली में शामिल मतदाताओं को दिलाई शपथ।

rktvnews

भारतीय जनता युवा मोर्चा,भोजपुर के द्वारा कल होगा भव्य महाआरती का आयोजन।

rktvnews

पटना:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला आयोजित!चिकित्सा के क्षेत्र में अद्भुत चमत्कार विज्ञान की देन:चेयरमैन डा बी बी सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment