RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान पर मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 4 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1-1- 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अहर्ता दिनांक 1-1- 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024, कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक जनपद में चलाया जा रहा ।
आज जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के 4 नवंबर विशेष अभियान के अंतर्गत आज श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत में स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया जिस पर 8 मतदेय स्थल है और संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जनपद में कुल मतदेय स्थलों की सख्या 979,मतदान केंद्रों की सख्या 515 है जिसमे979 बूथ लेवल अधिकारी व 102 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जो 18 वर्ष से ऊपर का है उसका वोटर लिस्ट में नाम नहीं छूटना चाहिए उसका वोट अवश्य बने जो मृतक व्यक्ति है उसका वोट वोटर लिस्ट में से नाम कट जाना चाहिए ,वोटर लिस्ट में कोई त्रुटियां हैं अशुद्धियां हैं उसके लिए फॉर्म आठ अवश्य भरवाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि *दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक है जिसमे विशेष अभियान* *4 नवंबर 5 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, 2 दिसंबर, 3 दिसंबर को चलाया जाएगा* जिसमें दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें फार्म 6 में नाम जोड़े जाएंगे ,फार्म 7 में आपत्तियां (नाम काटे जाएंगे) प्रारूप 8 में नाम संशोधन किया जाएगा और निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा और जिन छात्र-छात्राएं या अन्य की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम सम्मिलित अबश्य करा सकते है।

*आवेदन कैसे करें*
1. संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि में सभी फॉर्म अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO), पदाभिहित अधिकारी, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र (VRC), जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त अथवा वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
2. भरा हुआ फॉर्म (फोटो, पता, जन्मतिथि के प्रमाण सहित) निम्नलिखित स्थानों पर जमा किया जा सकता है-
●अपने पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास
● तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र (VRC) पर ●तहसील के तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में
●तहसील के उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में।
● जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में।

Related posts

गिरीडीह:40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, उड़ीसा में आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्धारित समय सीमा में योजनाओं को पुरा कराएं: जिलाधिकारी

rktvnews

रायपुर : जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी: राज्यपाल

rktvnews

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदान जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा त्रिपुरा के जैविक अनानास की दिल्ली में लांचिंग।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने किया राजकीय उर्दू पुस्तकालय, पटना के नये भवन का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment