
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।वीर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का अति प्रतिष्ठित,नंबर वन और विकास की गति में सबसे तेज चलने वाला एच डी जैन कॉलेज आरा के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज तीव्र गति से विकास कर रहा है ,पठन-पाठन का कार्य नियमित चल रहा है, छात्रों की उपस्थिति अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है,सभी वर्ग का संचालन नियमित हो रहा है।अपने कार्यों पर भरोसा,शिक्षक और कर्मचारियों का सहयोग,छात्र छात्राओं के लिए पठन पाठन का माहौल सब मिलकर ऐसा लग रहा है कि जैन महाविद्यालय प्रदेश का अव्वल कॉलेज बनेगा।आज स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित कालेज परिवार को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने कहा। इन्होंने महाविद्यालय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कॉलेज की उपलब्धियां, छात्र-छात्राओं का पढ़ाई, खेलकूद और प्रतियोगिता परीक्षा में अधिकतम अंक आना,यह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि बिहार के लिए अव्वल रहने की दिशा में अगला कदम है। इसके लिए मैं सभी शिक्षकों कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई देता हूं। मैं स्वतंत्रता आंदोलन के सभी नामी बेनामी वीर सपूतों का, राष्ट्र भक्तों का,भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से बाहर निकालने के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले सभी वीर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।झंडा ऊंचा रहे हमारा।भारत माता की जय।







