RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन, दिये गयें आवश्यक निदेश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)27 दिसंबर। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा सभी सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, शौचालय, जलापूर्ति रेनवाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका योजना आदि को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी के लाभार्थियों का शत प्रतिशत डाटा ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित प्रतिनिधियों को सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का आयुष्मान कार्ड पूर्ण करने तथा सभी लाभार्थियों का आभा कार्ड का निर्माण अगले 15 दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उपस्थित महिला सुपरवाइजर तथा शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता समेत सभी संबंधितों को जर्जर एवं किराए के भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का संयुक्त सर्वे अगले 10 दिनों के अंदर पूर्ण करते हुए नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे शिक्षा विभाग के उपस्थित प्रतिनिधियों को सावित्रीबाई फुले योजना के अंतर्गत जिले के सभी स्कूलों में वर्ग 8 से ऊपर के लंबित आवेदनों को अतिशीघ्र परियोजना कार्यालय को फॉरवर्ड करने का निर्देश दिया गया ताकि लाभुकों को वांछित राशि का भुगतान किया जा सके। इस दौरान मातृ वंदन योजना का आंगनबाड़ी केंद्रवार समीक्षा की गई जिसके उपरांत कार्य में लापरवाही बरतने वाले सेविका के ऊपर उचित कारवाई करने का निर्देश दिया गया। जिले में चयनित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, जलापूर्ति, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा पोषण वाटिका की व्यवस्था के लिए विभिन्न परियोजनाओं से आंगनबाड़ी केंद्र की सूची अगले दो दिनों के अंदर अवश्य रूप से उपलब्ध कराने की बात कही गई। जिम्मेवारियों के निर्वहन में लगातार लापरवाही बरतने वाली सेविका/सहायिका को सेवा मुक्त करने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त विभिन्न परियोजनाओं के सीडीपीओ तथा महिला सुपरवाइजर एवं शिक्षा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता तथा भवन निर्माण विभाग समेत स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थें।

Related posts

दरभंगा: जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखण्ड पंचम राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष ने पूर्वी सिंहभूम भ्रमण के क्रम में बोड़ाम प्रखंड के सबर बहूल गांव का किया भ्रमण।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् के दूसरे चरण के पेशेवरों के समूह ने घाटों, सुब्रमण्यम भारती के आवास और कांची मठ का दौरा किया।

rktvnews

बागपत:नदी, प्रकृति और योग का अद्भुत संगम; यमुना पक्का घाट पर मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

rktvnews

गढ़वा में सहकारिता विकास को नई गति देने की पहल, DCDC की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महिला सैन्य अधिकारी पाठ्यक्रम 2025 में भाग ले रही वैश्विक महिला शांतिरक्षकों से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment