RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

राजनांदगांव : डोंगरगांव में मानव श्रृंखला से 7 नवम्बर वोट लिख कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए किया प्रेरित।

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़ 31 अक्टूबर।विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के डॉ. बीआर अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने उपस्थित सभी को मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वसहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला द्वारा 7 नवम्बर वोट लिख कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने मैं भारत हूं… गीत का गायन किया और मतदाता जागरूकता के लिए सारे काम छोड़ दो… 7 नवम्बर को वोट दो… के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में 7 नवम्बर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया और मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव नवीन कुमार देवेन्द्र उईके, एबीईओ रश्मि ठाकुर, एपीओ जिला पंचायत भगवती साहू सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अधिकारी, कर्मचारी, स्वसहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

पटना:अग्निशमन दल द्वारा जन-जागरुकता विशेष अभियान कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के अन्तर्गत ₹ 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की हुई है जब्ती:विजय कुमार जोगदंडे

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की “शासी निकाय समिति” की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्रवाई नहीं करने पर डीएम ने अधिकारियों को दी चेतावनी,कहा होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव 2023 का किया उदघाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment