RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

गढ़वा/झारखण्ड 12 अगस्त।युवा कार्यक्रम एवं खेलकूद मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन गढ़वा इकाई के द्वारा शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखण्डों में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वीर शहीदों के स्मारक का निर्माण किये जाने को लेकर मिट्टी का नमन, विरो का वंदन के तहत अमृत कलश में मिट्टी को सम्मान के साथ इक्कठा किया गया। वहीं अमृत वाटिका का निर्माण कर 75 पौधरोपण किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, काफी संख्या में प्रखं कर्मी, एवं युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को देश के वीर सपूतों को नमन कर पंच प्रण की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान जिले के मेराल प्रखड के गोंदा, ओखरगड़ा, चामा, बाना, रंका प्रखण्ड के रंका कला व रमकंडा के हरहे पंचायत भवन व विसुनपुरा प्रखण्ड के अमहर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नेहरु युवा केन्द्र गढ़वा के राष्ट्रीय स्वयंसेवको ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों कों नमन करने के साथ-साथ उन्हें सम्मान प्रदान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वीर सेनानियों की याद में देशभर में 9 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के तहत आज विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मिट्टी का नमन, विरो का वंदन एवं अमृत वाटिका निर्माण कर पौधरोपण किया गया। जिसमें कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने मिलकर 75 पौधे लगाये तथा उनकी उचित देखभाल करने का संकल्प भी लिया, जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

Related posts

शाहपुर के महरजा में भोले शंकर दानी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश;अपराध नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट पर रहे पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारूक अली ने किया जनहित फ़ाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

दुमका:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सहकारिता दिग्गज व पूर्व सांसद अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

भोजपुर:75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास आयोजित,जिलाधिकारी राजकुमार ने किया झंडोत्तोलन बोले भोजपुर प्रगति पथ पर अग्रसर।

rktvnews

Leave a Comment