RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रायपुर : अखण्ड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय – राज्यपाल

रायपुर/छत्तीसगढ 31 अक्टूबर।अखण्ड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय
लौह पुरूष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार, भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्र भारत के महान दूरदर्शी राजनेता और मजबूत, अडिग तथा दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे। अखंड भारत के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राज्यपाल हरिचंदन ने सरदार पटेल की जयंती पर नमन करते हुए उक्त बाते कही।
सरदार पटेल की जयंती को आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की और राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई।
राज्यपाल हरिचंदन ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। उन्होंने देश के छोटे-बड़े 550 से अधिक रियासतों के एकीकरण के चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक करते हुए भारत को सुदृढ़ बनाने का काम किया। सरदार पटेल के जन्म दिवस पर आज नई दिल्ली में शहीदों की याद में आयोजित ‘‘मेरा माटी मेरा देश‘‘ अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का समापन हो रहा है। देश के हर राज्य, हर कस्बे, हर गांव से लायी गयी मिट्टी राजधानी के कर्त्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में डाली जायेगी।
श्री हरिचंदन ने कहा कि उनकी जयंती पर हमे उनके व्यक्तित्व और विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए और उनके अनुशासित जीवन से सीख लेना चाहिए।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक अग्रवाल सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ एस एन पाठक का इटखोरी आगमन!प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पौधा भेंट कर किया स्वागत।

rktvnews

बिहार: रोहतास: रोहतास जिले का अपना एक स्वर्णिम रहा है इतिहास: अवधेश नारायण सिंह

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बंगाल के दंपत्ति को प्री एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दिया गोद।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने आरा में डूबकर तीन युवकों की हुयी मौत पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment