RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 31 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत आयोग द्वारा इस अवधि के दौरान एक्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर रोक लगाई गई है।
भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत 7 नवम्बर को सवेरे सात बजे से 30 नवम्बर की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि को एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंधित अवधि के रूप में अधिसूचित किया है। इस अवधि में विधानसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एक्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या किसी भी अन्य तरीके से प्रचार-प्रसार पर रोक रहेगी।
आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन पांच राज्यों में साधारण निर्वाचन एवं उप निर्वाचन में संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

Related posts

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत मंजूरी दी।

rktvnews

एसडीआरएफ की टीम ने दिया बचाव प्रशिक्षण।

rktvnews

पटना:जन सुराज के मिलन समारोह में कई नेता पार्टी में हुए शामिल, PK ने कहा- बिहार में बदलाव चाहने वाले सभी लोगों का जन सुराज में स्वागत है, अब तो नीतीश कुमार भी पीला बस से प्रचार करने जा रहे।

rktvnews

‘नो मोर पाकिस्तान’ अब केवल नारा नहीं, राष्ट्रनीति की दिशा: डॉ. इंद्रेश कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सीआईएससी लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने एनडीए के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment