RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:माँझी दलित हितैषी नहीं केवल दिखावा : राजेश निराला

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)22 सितंबर। हम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश निराला ने एक बयान जारी कर कहा है कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी केवल दलित दिखावा के लिए जाने जाते हैं मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होने दलितों के लिए कुछ भी नहीं किया और आज नवादा पहुँच कर केवल दलित दिखावा कर रहे हैं और उनके मंत्री पुत्र संतोष माँझी आपदा मंत्री रहते हुए पीड़ित परिवार को कुछ भी राहत नहीं दिया और न ही उनके परिवारों के लिए नौकरी और न ही उनके लिए उचित मुआवज़ा की घोषणा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि माँझी और उनके पुत्र केवल आरएसएस के विचारधारा से प्रभावित होकर दलितों का अधिकार और आरक्षण ख़त्म करने के पहल लिए जाने जाते हैं। माँझी आरएसएस के रास्ते पर चल कर समाज को तोड़ने वाला हमेशा बयान देते हैं कभी पंडित समाज के ऊपर और हाल में ही यादव जाती के ऊपर आरोप लगाने के इस तरह के अनर्गल बयान के लिए जाने जाते हैं। निराला ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए दलित परिवार को ना आवास दिया और न ही उनके लिए शिक्षा का व्यवस्था किया केवल दलित परिवार में कुछ घटना होने पर मगरमच्छ के आँसू बहाने के लिए उनके पास चले जाते हैं और उनका मज़ाक उड़ाते हैं।

Related posts

हरिहरपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

बागपत:स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

सीतामढ़ी:फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम(एमडीए) की शुरुआत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नागदा के बादीपुरा-आजादपुरा की बहनों को मिलेंगे पट्टे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ऑपरेशंस एवं व्यवसाय विकास) का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment