RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रिसर्च मेथाडोलॉजी पर दो दिवसीय स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा कार्यशाला का हुआ शुभारंभ!मनोविज्ञान जीने की कला सीखाती है:कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 4 अक्टूबर। आज स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।आयोजन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के सेमिनार हॉल में रिसर्च मेथाडोलॉजी विषय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार,पीजी विभागाध्यक्ष प्रो लतिका वर्मा साहित अन्य द्वारा सामूहिक द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो लतिका वर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
डॉक्टर के के सिंह ने उपस्थित शोधार्थियों को शोध के चयन और भाषा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि रिसर्च को गंभीरता से लेनी चाहिए। रिसर्च मेरिट का एक मानक पुस्तक होता है जिसे वर्षों तक याद किया जाता है।
कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार ने मनोविज्ञान के महत्ता और व्यापकता पर अपने विचार को अपने अंदाज में जीवंतता से रखा। उपस्थित शिक्षाविद और शोधार्थियों को बताया की मनोविज्ञान एक सरस, प्रिय और सर्व उपयोगी विषय है जिससे मनुष्य के जीवन वृत्त को भी मनोवैज्ञानिक जान लेते हैं।मनोविज्ञान जीवन जीने की कला सीखाती है।
रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने शोध में नैतिकता और प्लेगिरिज्म के सभी आयामों को बड़े ही सरल शब्दों से विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया।
दूसरे साइंटिफिक सेशन की रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉक्टर अंजना श्रीवास्तव ने शोध के विविध पक्षों को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया। रिसर्च डिजाइन आदि के बारे में बताया ।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर असलम प्रवेश ने किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ शिव परसन सिंह,डॉक्टर संगीता सिन्हा, डॉ मंजू सिंह, डॉक्टर लाल बाबू सिंह, डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर निहारिका सिंह, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ रविंद्र कुमार डॉक्टर, संजय कुमार, डॉक्टर अंजली गुप्ता ,डॉ यासमीन कौसर ,डॉक्टर के सी चौधरी, डॉक्टर सादिया हबीब उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर प्रियंका पाठक डॉक्टर संतोष कुमार एवं डॉक्टर सादिया हबीब द्वारा किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:रविवार को भी खुलेंगे विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण काउंटर ,कर सकतें हैं विपत्रों का भुगतान।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जातिगत जनगणना पर निकाली आभार यात्रा।

rktvnews

प्रयागराज:कामायनी वाराणसी की नाट्य प्रस्तुति ने माघ मेले में अद्भुत समा बांधा।

rktvnews

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक वर्ष 2024-2027 के लिए अनुमोदन प्रक्रिया पुस्तिका जारी की।

rktvnews

सारण:प्रधानमंत्री के सिवान जिला के पंचरुखी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

Leave a Comment