RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

उत्तराखंड:कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत।

देहरादून/उत्तराखंड 29 अक्टूबर।कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअली और सांसद अनिल बलूनी द्वारा दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कोटद्वार और आनन्द विहार दिल्ली के मध्य संचालित हो रही इस ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पौड़ी से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और कोटद्वार से विधायक ऋतु खंण्डूडी के प्रयासों की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार और दिल्ली के बीच ट्रेन के संचालन की मांग चल रही थी, अब कोटद्वार से दिल्ली बस के साथ ट्रेन से भी सुगम यात्रा हो सकेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस ट्रेन का नाम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के नाम पर रखने पर विचार करने का भी अनुरोध किया ताकि आम जन इस ट्रेन के साथ अपना और अधिक जुड़ाव महसूस कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्पष्ट विजन के कारण ही आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से कार्य चल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में पूर्व विधायक आशा देवी और कुंवर सेना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हुए एकजुट।

rktvnews

भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और लोक सभा अध्यक्ष ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

उज्जैन:नाथ संप्रदाय ने दुनिया को योग का वास्तविक अर्थ समझाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

पटना:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की गयी।

rktvnews

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा हेतू विधानमंडल के नौ दलों की हुई बैठक

rktvnews

Leave a Comment