RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा: डीएम ने किया प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल कार्यालय मेसकौर का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)08 मई।प्रशांत कुमार सी.एच. जिलाधिकारी नवादा के द्वारा आज प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल कार्यालय मेसकौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि भवन के नीचले तल पर काफी अंधेरा था। लाईट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गयी थी, जिसपर डीएम द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड कार्यालय में बिजली की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मेसकौर कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि मनरेगा कार्यालय का साईन बोर्ड नहीं लगा हुआ था जिसपर जिलाधिकारी ने पीओ मनरेगा को निर्देश दिया कि कार्यालय का साईन बोर्ड जल्द से जल्द लगवा लें। पीओ मनरेगा द्वारा पूर्व से निर्धारित प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित समय पर क्षेत्रीय मनरेगा कर्मी के साथ बैठक की कार्रवाई की मांग का प्रस्तुति नहीं किया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने पीओ मनरेगा पर स्पष्टीकरण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मेसकौर को निर्देश दिया कि प्रखंड परिसर में पेयजल आपूर्ति के संबंध में सतत् निगरानी रखने तथा पीएचईडी विभाग, नवादा से नियमित सम्पर्क करते हुए आमजनों के लिए पेयजल की आपूर्ति करायेंगे।
इस अवसर पर मेसकौर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला के राजाबासा गांव अंतर्गत एक टोला में ‘मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना’ के तहत विद्युत आपूर्ति शुरू, 6 परिवारों को मिला योजना का लाभ।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई,ग्वालियर विमानतल पर किया अभिनंदन।

rktvnews

भोजपुर:जलभरी से सिन्हा में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का शुभारंभ ।

rktvnews

राष्ट्रपति कल 94 प्रख्यात कलाकारों को साल 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी।

rktvnews

नवादा जिला को मगध कमिश्नरी में पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम), पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म कार्यक्रम) और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रथम स्थान: आशुतोष कुमार वर्मा

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment