RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: “लक्ष्य एक—बड़हरा बने सर्वश्रेष्ठ “नारे के साथ सूर्यभान सिंह ने किया जनसंपर्क,कहा जनता के प्यार में दिखी जीत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 नवंबर।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह के जनसंपर्क अभियान में मंगलवार को उन्होंने “लक्ष्य एक—बड़हरा बने सर्वश्रेष्ठ” के नारे के साथ क्षेत्र के दर्जनों गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया और लोगों से समर्थन की अपील की। सुबह उन्होंने बाघीपाकड़ और मैनपुरा से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद दिनभर पैदल व वाहन से विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने हेमतपुर, बसंतपुर, सिन्हा (पछियारा), सिन्हा बाजार (लक्ष्मीपुर), गजियापुर, छिनेगांव टोला, मरहा, कवल छपरा, लवकुशपुर, इटाहाना, मुबारकपुर, बेला और देवरियां सहित कई इलाकों का दौरा किया। हर जगह ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और फूलमालाओं से अभिनंदन किया।
जनसंपर्क के दौरान सूर्यभान सिंह ने कहा कि बड़हरा की जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा, “अब वक्त है जात-पात और भेदभाव की राजनीति से ऊपर उठने का। मैं जनता की आवाज़ बनकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हूं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में बड़हरा को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प है।”
उन्होंने कहा कि बड़हरा की धरती वीरों की रही है, लेकिन आज विकास की दृष्टि से यह पिछड़ गया है। अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो वे जनता के बीच से उठे हुए जनप्रतिनिधि के रूप में पारदर्शी प्रशासन और ईमानदार राजनीति की नई मिसाल पेश करेंगे।
जनसंपर्क के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जगह-जगह महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उनसे मुलाकात कर अपने-अपने गांव की समस्याओं को रखा। सूर्यभान सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे जनभावनाओं के अनुरूप काम करेंगे और बड़हरा को “विकास का मॉडल क्षेत्र” बनाएंगे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में गांधीनगर प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ता भूपेंद्र राय का हृदय गति रूकने से निधन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 फरवरी 26

rktvnews

आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना 2.0 के तहत आवेदन प्राप्त करने की तिथि 30 अगस्त, 2023 तक बढ़ाई गयी।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

rktvnews

Leave a Comment