RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर गमला रख दिया, प्रशांत किशोर बोले – नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे राज्य का नेतृत्व कर सकें, उनको CM बनाए रखना BJP की मजबूरी।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)26 मई। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सिवान के दौरे पर हैं। उन्होंने सिवान के रघुनाथपुर प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार द्वारा एक आईएएस अधिकारी के सिर पर गमला रखने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि हम पिछले कुछ महीनों से लगातार यह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे सरकार का नेतृत्व कर सकें। उन्हें अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और उनके विभागों के नाम भी याद नहीं हैं। उन्हें केवल दिल्ली में 12 सांसदों के लालच और खुद बिहार भाजपा में नेतृत्व की कमी के कारण भाजपा ने बिहार की जनता पर थोप रखा है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है कि एक सिपाही भर्ती होने से पहले शारीरिक और मानसिक परीक्षण से गुजरता है लेकिन सरकार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति साझा नहीं कर रही है।

PK का आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दावा, कहा- बिहार की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है, बदलाव चाहती है, ज्यादातर मौजूदा विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं

प्रशांत किशोर ने आगामी चुनाव से पहले बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वर्तमान के अधिकांश विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं, चाहे वो किसी भी पार्टी के हों। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है, उन्हें पता है कि उनके विधायकों और सांसदों ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। इसलिए बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम लोग सरकार और अफसरों से इतने परेशान हैं कि चाहे आंगनबाड़ी सेविका हो या BPSC के छात्र या बेरोजगार, सभी सरकार के खिलाफ धरने पर हैं क्योंकि सरकार कान में तेल डालकर बैठी है। इसलिए अब 4 महीने बाद बिहार में बदलाव दिखेगा, बिहार में नई व्यवस्था देखने को मिलेगी।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

आगामी बिहार चुनावों में धनबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी किए।

rktvnews

स्कूल रूआर 2023 को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर जारी हुई अधिसूचना , राजभवन का नाम अब ’लोकभवन’ होगा।

rktvnews

हिमांचल: मुख्यमंत्री ने नीदरलैंड पर भारत की जीत पर भारतीय टीम को दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment