RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अरुणा नायर ने रेलवे बोर्ड के सचिव का पदभार संभाला।

नई दिल्ली/08 जनवरी।1987 बैच की भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) अधिकारी और लेवल-16 पैनल में शामिल आईआरएमएस अधिकारी अरुणा नायर को रेलवे बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने छह जनवरी, 2024 को कार्यभार संभाल लिया है। इसके पहले वे मई, 2023 से रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (स्टाफ) के रूप में और फरवरी, 2022 से मई, 2023 तक रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक/स्टाफ के रूप में कार्यरत थीं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पांच जनवरी, 2024 को उन्हें आईआरएमएस लेवल-16 में रेलवे सचिव के रूप में नियुक्त किया। सुश्री नायर आईआरएमएस में लेवल-16 में सूचीबद्ध होने वाली पहली आईआरपीएस अधिकारी भी हैं।
अरुणा नायर को रेलवे के विभिन्न पदों का व्यापक अनुभव है और उन्होंने पूर्वी रेलवे में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ), मेट्रो रेलवे/कोलकाता में उप सीपीओ, दक्षिण रेलवे में पीसीपीओ तथा रेलवे भर्ती बोर्ड (चेन्नई), चेन्नई व पालघाट के रेलवे डिवीजनों तथा तिरुचिरापल्ली में गोल्डन रॉक वर्कशॉप व डिवीजन में अन्य पदों पर काम किया है। सुश्री नायर ने 2005 से 2009 तक केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में निदेशक (कार्मिक) के रूप में भी काम किया था।
अरुणा नायर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर तथा सेवा प्रशिक्षण के अंग के रूप में 2009 में ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी से सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर किया है।

Related posts

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय खाद्य निगम के मुख्य कार्यालय का औचक दौरा किया।

rktvnews

मोदी के बाद कौन?

rktvnews

डीआरडीओ ने रेल आधारित मोबाइल लांचर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डुमरिया घाट पुल के पास बनाए जा रहे स्थाई नाका का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हजरत दाता करीम शाह के मजार पर की गयी चादरपोशी।

rktvnews

Leave a Comment