RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: लोक अदालत के जागरूकता रथ को किया रवाना, बार काउंसिल रूल्स को ले जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 मई।आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई, 2026_ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज व्यवहार न्यायालय, आरा के गेट संख्या 1 से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सप्तम सुजीत कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ एवं प्रक्रिया की जानकारी देगा।
इसके अतिरिक्त,उच्च न्यायालय, पटना के निर्देशानुसार आज ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वावधान में जिला बार एसोसिएशन, आरा के सभागार में _Bar Council of India Rules के Part VI, Chapter-II, “Standards of Professional Conduct and Etiquette”_ विषय पर _जागरूकता कार्यक्रम_ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशने Bar Council of India Rules के Part VI, Chapter-II, “Standards of Professional Conduct and Etiquette” (Rules under section 49(1)(c) of the Act) पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश पोक्सो के न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार ,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, सचिव मनमोहन ओझा, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य पनाग कुमार त्रिपाठी वरीय अधिवक्ता राम सुरेश सिंह तथा बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related posts

भुवनेश्वर:विश्व हिंदी परिषद, ओडिशा प्रांत द्वारा भव्य हिंदी सम्मेलन सह सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

गोपालगंज:डीएम की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ,भोजपुर के अध्यक्ष व महासचिव ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

नवादा :निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त मगध प्रमंडल,मयंक बरबड़े द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ द्वितीय भ्रमण समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

आरईसी फाउंडेशन ने पूर्व सैनिकों के 12,500 बच्चों की शिक्षा के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान दिया।

rktvnews

भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद संरचना के तहत एक नवोन्‍मेषी समझौते के माध्‍यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment