RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा :एसआईएस लिमिटेड, बेलचंपा में अधिकारी सेवा के 64 प्रशिक्षु अधिकारियों का दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)04 जनवरी।आज एसआईएस लिमिटेड, बेलचंपा में अधिकारी सेवा के 64 प्रशिक्षु अधिकारियों का दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कठिन चयन प्रक्रिया द्वारा चयनित कुल 64 प्रशिक्षुओं का 90 दोनों का कठिन शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक प्रशिक्षण के उपरांत सभी को देश के विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थापित कर दिया गया।
इस अवसर पर कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस से पधारे कंपनी के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य परिचालन पदाधिकारी नारायण लेंका एवं एसएस ओझा, वरीय अध्यक्ष आरपी सिंह अध्यक्ष हिरण्य मोहंती, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष अमिया शंकर ने संस्था के शहीद स्थल पर शहीदों को पत्र चक्र चढ़ाकर शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की फिर एक रंगारंग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा शानदार परेड करते हुए अतिथियों को सलामी दी। परेड के बाद सभी प्रशिक्षुओं को अतिथियों के द्वारा रैंक पहनाकर सम्मानित किया गया और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी ने सभी को उनके जवाबदेही उत्तरदायित्व, कर्मठता, कर्त्तव्यपरायणता, परिश्रम और ईमानदारी के बारे में बताया।
दिन भर के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के बाद शाम को बड़ा खाना और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह जानकारी बेल्चम्पा ट्रेनिंग सेंटर के ग्रुप कमांडर प्रदीप कुमार सिंह द्वारा दी गई और इस मौके पर ट्रेनिंग सेंटर के 2IC सुनील प्रसाद और ट्रेनिंग ऑफिसर बबूल जाल भी शामिल थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

भोजपुर : इंडिया गठबंधन के समर्थन में विधायक अजीत कुमार सिंह ने कई गाँवों में किया जनसंपर्क।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

बिहार:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: पहले सेमीफाइनल में 7/1 के बड़े अंतर से शाहाबाद हीरोज ने फाइनल में बनाई अपनी जगह।

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर की बैठक संपन्न।

rktvnews

11अप्रैल 23 दैनीक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment