RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अयोध्या धाम पहुंचकर धन्य हुआ जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश) 04 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने से जीवन धन्य हो गया है। कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है यह दर्शन। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां प्रभु राम स्वयं अपने रूप में विराजमान हैं। भगवान राम के गृभ-गृह और अन्य स्थानों के दर्शन का सौभाग्य मिला। भगवान राम और महाकाल सभी पर कृपा करें और सनातन संस्कृति की ध्वजा इसी तरह लहराती रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मध्यप्रदेश मंत्रि- परिषद के सदस्यों के साथ विशेष विमान द्वारा भोपाल से अयोध्या पहुंचने के पश्चात टीवी चैनल्स प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी से देश का एक-एक नागरिक जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री जी का ध्येय वाक्य है कि समूचा भारत देश उनका परिवार है। ये उनके उद्दात विचार हैं। हमें गर्व है कि वे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री हैं। बच्चा-बच्चा उनके प्रति श्रद्धानवत है और उनके परिवार के इस भाव का स्वागत करता है। उनके नेतृत्व में हम सभी राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं।

श्रीराम जय राम जय-जय राम के उद्घोष के साथ मंत्रीगण हुए भक्ति में लीन

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद के सदस्य रामभक्ति में लीन हो गए। श्रीराम जय राम जय-जय राम के उद्घोष के साथ मंत्रीगणने भक्तिभाव के साथ खड़े होकर आराधना की। मंदिर के गर्भ-गृह में पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण और साथ गए परिजन ने श्रीराम दरबार के समक्ष दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने सम्पूर्ण मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रदेश और देश के नागरिकों की खुशहाली की प्रार्थना की गई। साथ ही विश्व कल्याण की कामना भी की गई।

अयोध्या यात्रा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंत्रि-परिषद की अयोध्या यात्रा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह यात्रा भगवान राम के प्रति आदर की अभिव्यक्ति है। भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय और संकल्प के परिपालन में आज मंत्रि-परिषद के सदस्य जीवन साथी के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन लाभ प्राप्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और ट्रस्टी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र डॉ. अनिल मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भेंटकर सम्मानित किया। उत्तरप्रदेश के विभिन्न मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अभिनंदन किया।

Related posts

प्रसिद्ध रचनाकार जनार्दन मिश्र ने देश सहित बिहार की बढ़ाई गरिमा !नेपाल के काठमांडू में विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान 23 से नवाजे गए।

rktvnews

भारतीय नववर्ष के आगमन पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न किराना दुकान, आइस क्रीम फैक्ट्री एवं रेस्टोरेंट का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में त्रिदिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला का हुआ समापन!विदेशों में बढ़ रही संस्कृत भाषा के जानकारों की मांग को लेकर अपनी योग्यता बढ़ाएं:पूर्व कुलपति प्रो गोप बंधु मिश्रा

rktvnews

भारत लीड नहीं करेगा तो दुनिया ब्लीड करेगी: डॉ इन्द्रेश कुमार

rktvnews

भोजपुर: जल संरक्षण की जागरूकता को ले आरा में नुक्कड़ “नाटक जल ही जीवन है” की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment