RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार:34वीं ईस्ट ज़ोन एथलेटिक्स के दूसरे दिन 25 पदक के साथ बिहार की झोली में अब तक 56 पदक।

पटना/बिहार 19 अक्टूबर।एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं वेस्ट बंगाल सरकार द्वारा आयोजित 34वीं ईस्ट जोन नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 के दूसरे दिन बुधवार के समापन तक बिहार एथलेटिक्स संघ के खिलाड़ियों में बालक अंडर 16 आयु वर्ग में देव राज ने डिस्कस थ्रो में 40:20 मीटर फेक कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बालक अंडर 18 आयु वर्ग में पियूष राज ने 110 मीटर बाधा दौड़ में 14.2 सेकेंड में सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।
बालिका अंडर 20 आयु वर्ग के 4 किलोग्राम भार के हैमर थ्रो नेहा कुमारी ने 22.82 मीटर फेक कर सिल्वर मेडल तथा अश्मी कुमारी ने 19.93 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
बालिका अंडर 18 आयु वर्ग में 3 किलोग्राम भार के हैमर थ्रो में पलक कुमारी ने 39.25 फेक कर सिल्वर मेडल पर कब्ज़ा किया ।
बालक अंडर 20 आयु वर्ग के 110 मीटर बाधा दौड़ में रेशम राज ने 15.5 सेकेंड में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
बालक अंडर 20 आयु वर्ग के 400 मीटर दौड़ में सेतु मिश्रा ने 49.1 माइक्रो सेकेंड में सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।
बालक अंडर 20 आयु वर्ग रवि भास्कर ने 15.83 मीटर शॉट पुट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा प्रताप कुमार सिंह ने 14.69 मीटर के शॉट पुट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।
बालक अंडर 16 आयु वर्ग के 300 मीटर दौड़ में प्रशांत सिंह ने 35.9 सेकेंड में सिल्वर मेडल हासिल किया ।
बालक अंडर 14 आयु वर्ग के 600 मीटर दौड़ को 1:27.5 सेकेंड में अभिजीत अम्बर ने गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया ।

बालक अंडर 20 आयु वर्ग में
1500 मीटर दौड़ 3:53.4 मिनट के साथ सुरेंद्र कुमार ने गोल्ड मेडल तथा
1500 मीटर दौड़ 3:54.3 मिनट के साथ राजन महतो ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया

बालक अंडर 16 आयु वर्ग के लॉन्ग जम्प में 6.66 मीटर के साथ आकाश अश्विनी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया
तथा 4×100 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ी
मो.शादाब, दीपक कुमार, कारण, अरिजीत कुमार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया ।

बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ 57.1 सेकेंड में फूलकुमारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया ।
बालिका अंडर 14 आयु वर्ग में अश्का दयाल ने 1:43.0 मिनट में 1500 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में 1500 मीटर दौड़ 4:43.3 मिनट में मुस्कान सिन्हा ने पूरा कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।

खिलाड़ियो के इस कामयाबी से बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई

बिहार राज्य खेल प्राधिकारण के निदेशक एवं सचिव पंकज राज तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्र शंकरण ने खिलाड़ियो के साथ बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री लियाक़त अली को बधाई दिया ।
वही बिहार के अध्यक्ष सलीम परवेज एवं सचिव लियाक़त अली ने संयुक्त रूप से तथा विभिन्न ज़िले के जिला सचिवों ने खिलाड़ियों को बधाईया दी !
56 मेडल आने बिहार के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।

Related posts

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

भारत ने जॉर्जिया के साथ वस्‍त्र और रेशम उत्पादन सहयोग मजबूत किया।

rktvnews

‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ और ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का “जिला कार्यकारिणी समिति” का बैठक।

rktvnews

भोजपुर:घर में लगी आग को बुझाने के क्रम में जली महिला को अस्पताल देखने पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

लेह में नागर विमानन बुनियादी ढांचे की विकास परियोजना का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment